धराया कुख्यात,मोकामा उपचुनाव में गड़बड़ी की बना रहा था योजना, 32 मामले हैँ दर्ज!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा उप चुनाव में बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे कुख्यात अपराधी दिवाकर यादव अपने छह साथियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की दिवाकर बाढ़ के बूढ़न पुर में अपने साथियों के साथ अपने घर आया है। इसी आलोक में कारवाई करते हुये एएसपी और बाढ़ थाना अध्यक्ष ने दल बल के साथ पूरे इलाके की घेरा बंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश में पास से तीन देशी कट्टा,और 15 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया की बाढ़ और मोकामा इलाकों में ये लगातार फायरिंग कर दहशत फैलाया करता था।
कुख्यात बदमाश दिवाकर यादव पर घोसवारी थाना सहित अन्य थानों में 32 मामले दर्ज है। इस कुख्यात बदमाश की तलाश पुलिस लम्बे वक़्त से कर रही थी, प्रेस वार्ता में एएसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने बाढ़ थाना अध्यक्ष सहित पूरी टीम को पुरस्कृत की बात कही है!

बाइट __अरविंद प्रताप सिंह(एएसपी बाढ़)

Join us on:

Leave a Comment