रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर में 8 एवं 9 अगस्त 2026 को एग्रीकल्चर कॉलेज, भागलपुर में “1st Rival of Anga FIDE Rated International Rapid Chess Tournament 2026” का आयोजन किया जाएगा पहली बार आयोजित हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता को लेकर भागलपुर जिला शतरंज संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रेस वार्ता, मीडिया समन्वय, अतिथियों के स्वागत, प्रचार-प्रसार तथा आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण भी किया गया बैठक में भागलपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, सचिव अजय कुमार, आयोजन समिति के सभी सदस्य, सहयोगी, स्वयंसेवक एवं प्रतियोगिता से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि अंग क्षेत्र के किसी भी खेल के इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है यह केवल भागलपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कई विदेशी खिलाड़ियों के भी भाग लेने की संभावना है उन्होंने जिले के खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों और शतरंज के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की
वहीं, शतरंज संघ के सचिव अजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रैंड मास्टर, इंटरनेशनल मास्टर, फिडे रेटेड खिलाड़ी सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे इससे भागलपुर और आसपास के स्थानीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने, उनकी रणनीतियों को समझने और अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सुनहरा अवसर मिलेगा
उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता भागलपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ जिले में शतरंज के विकास को भी नई दिशा देगी
बाइट — डा अजय सिंह सतरंज संध अध्यक्ष
बाइट — अजय कूमार सतरंज संग के सचीब



