अमित कुमार की रिपोर्ट!
बिहार में गठबंधन बना नहीं और जेडीयू और आरजेडी नेताओं के बीच तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने और बनाने पर चल रही बयान बाजी के बीच तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान।
मुख्यमंत्री बनने की कोई हड़बड़ी नहीं कोई लालसा नहीं जिस तरह बिहार की भूमि से बीजेपी और आर एस एस को हटाए उसी तरह केंद्र से भी हटाना है:- तेजस्वी यादव
बिहार के महा गठबंधन सरकार के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने पर चल रही बयान बाजी के बीच आज अपनी राय रखते हुए कहा की ऐसी कोई बात नहीं ऐसी हमारी सरकार बहुत बढ़िया ढंग से चल रही है, कुछ बयान इधर से उधर से आते रहते हैं लोगों को ऐसे बयानों से बचना चाहिए हमारी कोई लालसा नहीं है कुछ बनने की हमें कोई हड़बड़ी नहीं, हमारा एकमात्र लक्ष्य था कि भाजपा को और आर एस उसको हम लोग कैसे गद्दी से हटाने का काम करें हम लोगों ने बिहार की धरती से हटाने का काम किया अब देश की जो सेंट्रल गवर्मेंट है वहां से हम लोग हटाने का काम करेंगे और हमारी सरकार जो है आदरणीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में चल रही है बखूबी ढंग से चल रही है सारे कमिटमेंट को हम लोग धीरे-धीरे करके पूरा करते जा रहे हैं, माननीय मुख्यमंत्री महा गठबंधन के नेता है बिहार के मुख्यमंत्री यह सवाल आना ही नहीं चाहिए कि कौन मुख्यमंत्री कब बनेगा ऑलरेडी मुख्यमंत्री है और बखूबी उनके नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं और जब हमको इस बात की कोई हड़बड़ी नहीं है लालसा नहीं तो औरों को भी ऐसे बयान से बचना चाहिए हालांकि जो चाहने वाले लोग होते हैं समर्थक होते हैं ऐसी बातें बोलते रहते है, हालांकि नीतीश कुमार जी ने भी स्पष्ट रूप से कहा है सभी विपक्षी लोगों को देशभर में जोड़ने का काम करें, एक प्लेटफार्म पर लाने का काम करें और संप्रदायिक ताकतों को हटाया जाए और उन्होंने भी जिक्र किया है कि उन्हें कोई लालसा नहीं है प्रधानमंत्री बनने की अभी जो हमारी महागठबंधन की सरकार है इसमें साथ पार्टी है और सातो पार्टियों ने मिलकर के नीतीश कुमार जी को नेता चुना है इसमें कोई दो राय नहीं कि अगर इस तरह का कोई बयान देता है तो इस तरह के बयान से परहेज करना चाहिए यह वक्त नहीं है, इन सारी चीजों का चर्चा करने का अभी हम लोग सब लोग का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए जिस तरह से बिहार में फास्टेस्ट फोर्सेस थी जिस तरह से हम लोगों ने उनको हटाया वैसे देश में फास्टेस्ट फोर्सेस काबिल है उनको हम लोग हटाने का काम करें तभी लोकतंत्र बचेगा
यहां या बता देना जरूरी है कि आरजेडी नेताओं द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग बड़ी जोरों शोरों से उठाई जा रही थी जिससे जेडीयू नेता असहज महसूस कर रहे थे जिसके बाद महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का यह बयान आया है




