रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा
नई दिल्ली : 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा नई दिल्ली में की गई। इस साल फीचर फिल्म जूरी का नेतृत्व फिल्म निर्माता विपुल शाह ने किया। पुरस्कारों की घोषणा जूरी सदस्य धरम गुलाटी ने की। सूरराई पोट्रू के अभिनेता सूर्या और अजय देवगन को फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड संयुक्त रूप से मिला है। तान्हाजी द अनसंग वॉरियर को बेस्ट फिल्म इन होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म साइना के लिए मनोज मुंतशिर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अवॉर्ड मिला। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।
पुरस्कार के विजेताओं की सूची
*सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म-अविजात्रिक
*सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म-तुलसीदास जूनियर
*सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म-डोलू
*सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म-गोष्ठा एका पैठानाची
*सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म-शिवरंजनियम इन्नुम सिला पैंगुल्लमट
*सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म-कलर फोटो
*सर्वश्रेष्ठ असामी फिल्म-ब्रिज
*सर्वश्रेष्ठ मलायलम फिल्म-थिंकड़युवा निश्चियम
*सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म-दादा लखमी
*सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म-जितिगे
*बेस्ट फीचर फिल्म-सूरराई पोट्रू (तमिल फिल्म)
*बेस्ट एक्ट्रेस-अपर्णा बालामुरली (सूरराई पोट्रू)
*बेस्ट एक्टर-अजय देवगन (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर), सूर्या (सूरराई पोट्रू )
*बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर-राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
*बेस्टर फीमेल प्लेबैक सिंगर-नचम्मा (ए.के.अयप्पन कोशियम)
*बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-बिजू मेनन (ए.के.अयप्पन कोशियम)
*बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस-लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (सिवरंजमनियम इन्नम सिले पेंगल्लम)
*बेस्ट डायरेक्टर-सच्चिदानंदन के.आर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
*बेस्ट एक्शन एंड डायरेक्शन-राजशेखर, माफिया सासी और सुप्रीम सुंदर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
*बेस्ट कोरियोग्राफर-संध्या राजू (नाट्यम, तेलुगु)
*बेस्ट लिरिक्स-मनोज मुतंशिर (साइना)
*बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- थमन एस (अला वेकेंटापुर्रामुल्लू)
*बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- नचिकेत बर्वे और महेश शेर्ला (तान्हाजी द अनसंग वॉरियर)
*बेस्ट स्क्रीनप्ले (ऑरिजनल)-शालिनी ऊषा नायर और सुधा कोंगारा (सूरराई पोट्रू )
*बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड इस साल किसी फिल्म को नहीं मिला है। कोविड के कारण कोई एंट्री नहीं आई है।
*मोस्ट फ्रेंडली फिल्म स्टेट का अवॉर्ड मध्य प्रदेश को मिला है। इसके अलावा यूपी और उत्तराखंड को संयुक्त रूप से स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला है।
*भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री देविका रानी पर आधारित किश्वर देसाई की किताब The Longest Kiss को बेस्ट बुक ऑन सिनेमा का अवॉर्ड मिला।
*डिज्नी प्लस हॉटस्टार की डॉक्यूमेंट्री 1232 किमी के गाने ‘मरेंगे तो वहीं जाकर’ के लिए विशाल भारद्वाज को नॉन फीचर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला।




