अमित कुमार की रिपोर्ट :-
एक तरफ सरकार बिहार इन्वेस्टर्स मीट करवा रही है तो वहीं दूसरी और लगातार बिहार के कई जिलों सहित राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है इस मामले पर पटना सिविल कोर्ट के एमपीएमएल कोर्ट पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा के सांसद सुशिल कुमार मोदी ने सूबे के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की बिहार में उद्यमियों के आगमन पर सरकार मिट कर रही है वही अपराधी बेखोफ हो गए है पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा की बाढ़ के एनटीपीसी में अपराधी दो बार घुसकर अपराधियों ने तांडव किया जिसमे अपराधी पकडे नहीं गए ,वही सुशिल मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा की 2023 में तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनेगे और नितीश कुमार दिल्ली जायेंगे ,तीन बार जनादेश को नितीश कुमार ने धोखा दिया है ,नितीश जी के स्वभाव में धोखा देना है ,दो बार लालू जी को धोखा दिए ,एक बार जीतनराम मांझी को और दो बार बीजेपी को धोखा दिया है ,जो व्यक्ति सात बार धोखा दे चुका है फिर एक बार धोखा महागठंबंध को मिलेगा ,लालू यादव को चाहिए की जेडीयू के चार विधाको को मिलकर तेजस्वी यादव के हाथो में गद्दी सौपे ?




