रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-
परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार के द्वारा आज गोगरी प्रखंड के एनएच 31 देवठा बजरंग बली से पैकांत पहाड़पुर पंचायत तक 10 करोड़ की लागत निर्माण होने वाले मुख्य सड़क का शिलान्यास किया .! देवठा में माननीय विधायक ने अपने संबोधन में कहा जो जनप्रतिनिधि परबत्ता विधानसभा की विकास में कार्य में रोड़ा बनेंगे, वो कान खोल कर सुन लें , उसे ना मैं बख्सूंगा ना परबत्ता विधान सभा की जनता बख्शेगी अधिक शिकार खेलने के शौकीन मत बनिए , बड़े अरमान के साथ जानता ने आपको अपना प्रतिनिधि चुना, जनता के विश्वास पर आपने पानी फेरा ही है कम से कम अब विकास कार्य में बाधक मत बनिए.! और परबत्ता की जनता उनको नहीं बख्सेगी , मैं परबत्ता की जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं , मैं हर हमेशा वंचित समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूं। ज्ञात हो कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल है. उसके बाद परबत्ता प्रखंड के कोलवारा पंचायत पुनौर ग्राम में विधायक निधी से प्रवीण शर्मा के घर से रामचंद्र शर्मा के घर तक PCC उद्धघाटन किया गया उसके बाद अकहा सुमेरी टोला पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया नवनिर्मित सड़कों को विधायक डॉ संजीव कुमार ने जनता को सौंपा। सड़कों के उद्घाटन के मौके पर सभी ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी चलने के लिए राह आसान होने पर इस कार्य को सराहा है। इस दौरान विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि मेरे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जर्जर सड़कों के निर्माण कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रयास कर रहा हूं. विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि लगभग 80 फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, इन लोगों के लिए आवागमन के लिए अच्छे मार्ग नहीं होंगे तो स्वाभाविक रूप से हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो सकती, इसलिए अच्छी सड़क और कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण है.
यह सड़क के निर्माण की मांग लोगों की थी जो आज अब पूरा होगा। सड़क का निर्माण प्रक्रिया आरम्भ होने से ग्रमीणों में हर्ष का माहौल देखा गया।
मौके पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधी ध्रुव कुमार शर्मा, विधायक प्रतिनधि राकेश कुमार सिंह , जदयू मीडिया प्रभारी साकेत कुमार , मुखिया संघ अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा , , मुखिया उमेश सिंह, मुखिया राजीव चौधरी, मुखिया आलोक कुमार, मुखिया सिंकू,भाजपा नेता मिथलेश कुमार, गौतम पोद्दार, गौरव कुमार, एमडी अजमत आलम, अमन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




