भोजपुर- पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, पति गिरफ्तार!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट!

भोजपुर- नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनाइठ कुरमी टोला मोहल्ला में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या। पति हुआ गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनाइठ कुरमी टोला मोहल्ला निवासी अनिल चौधरी की पत्नी अनु खातून थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पिता शिव शंकर चौधरी ने बताया कि उसके बड़े बेटे के द्वारा अपनी पत्नी को गला दबाकर हत्या कर दी गई जिसके बाद मेरे द्वारा स्थानीय थाना पुलिस यानी नवादा थाना पुलिस टीम को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विगत 10 वर्ष पहले उनके बड़े पुत्र की शादी प्रेम प्रसंग में आयर गांव में हुई थी। उनके बड़े लड़का प्रेम प्रसंग में शादी किए थे। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।जबकि इस मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है। 
बाईट/-परिजन(मृतक)

Join us on:

Leave a Comment