आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट!
भोजपुर जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है ।मामला भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी मोड़ की है जहां पर आरा के 6 लड़के रोहतास घूमने के लिए जा रहे थे ,उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने दो बुलेट सवार छह लोगों को जबरदस्त टक्कर मारा जिसमें 4 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घटना के बाद ट्रक भागने में सफल रहा जबकि घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।जहां दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है ।घटना को लेकर चरपोखरी थाना ने घायलों के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है।
बाईट/-घायल




