आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट!
भोजपुर जिले में जहां एक तरफ बाइक चोरी की घटना में लगातार वृद्धि हो रही है वहीं दूसरी तरफ इस बाइक चोरी की घटना में शामिल चोरों को अब लोग भी पकड़ने लगे हैं। मामला आरा के सदर अस्पताल की है जहां तीन की संख्या में बाइक चोरों ने बाइक चोरी के लिए लॉक खोलना शुरू ही किया था वैसे ही बाइक के स्वामी ने चोरों को धर दबोचा ।जिसमें 1 चोर बाइक लेकर फरार होने में सफल रहा जबकि 2 चोर भीड़ के हत्थे चढ़ गए और उनकी जमकर पिटाई हुई ।घटना की जानकारी नवादा थाना को दी गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले कर चली गई। हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार किया है लेकिन फिर का शिकार बने यह दोनों चोर जमकर पीटाते दिखे।
बाईट/-वाहन स्वामी




