भागलपुर- स्क्रूटनी के बाद दो का नामांकन रद्द, 214 उम्मीदवार मैदान में!

SHARE:

मनोज कुमार सिंह।

नगर निगम आम सभा चुनाव 2022 की स्कूटनी प्रक्रिया हुई समाप्त

216 नामांकन में दो पार्षद प्रत्याशियों की स्कूटनी में पाई गई त्रुटियां अब भागलपुर से 214 पार्षद प्रत्याशी ही लड़ेंगे चुनाव

भागलपुर।बिहार

भागलपुर, नगर निगम आम सभा चुनाव 2022 के लिए भागलपुर के सभी 51 वार्डों में नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद आज स्कूटनी भी हो गई है। जिसमें नो मेयर पद के लिए 10 उप मेयर पद के लिए और 214 पार्षद पद के लिए प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे, जिन्हें 28 सितंबर को चुनाव चिन्ह मिल जाएगा, वही स्कूटनी मे दो पार्षद प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया, यह जानकारी भागलपुर एडीएम शिव कुमार शैव ने दिया, उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 7 से मोहम्मद जहांगीर और वार्ड नंबर 8 से मोहम्मद जफिर के कागजात में चुनाव अधिनियम के तहत 2 बच्चे से ज्यादा नहीं होने चाहिए उसको लेकर पाबंदी थी और 2 पार्षद प्रत्याशी के पास दो संतान से ज्यादा संतान है। इस कारन उनके नामांकन को रद्द किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि 28 सितंबर तक जो प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहते हैं। वह नाम वापस लेने के लिए आवेदन भर सकते हैं। और 28 तारीख को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिल जाएगा चाहे वह महापौर उपमहापौर या पार्षद हो ।

Bite – एडीएम भागलपुर शिव कुमार शैव।

Join us on:

Leave a Comment