नगर पालिका आम निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी का एक्शन !

SHARE:

बांका रश्मि चौहान !

नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 को लेकर बैठक 

जिला पदाधिकारी, बांका के द्वारा सोमवार को नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के दृष्टिगत समाहरणालय स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण भवन में कार्यरत सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपनिर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं सामग्री कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय पी0बी0एस0 कॉलेज स्थित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण करने के लिए गए। वहां निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतगणना केन्द्र एवं वज्रगृह का कार्य तुरंत सम्पन्न कराने तथा  साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल इत्यादि की तुरंत व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर नोडल पदाधिकारी वज्रगृह कोषांग, उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका), बांका, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, बांका तथा उनके अन्य सहयोगी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment