संतोष तिवारी की रिपोर्ट!
मुजफ्फरपुर में आज मुसहरी प्रखंड अंतर्गत जमालाबाद पंचायत स्थित विभिन्न गांवों के टोला स्तर पर मुसहरी प्रखंड जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष रमेश कुमार ओझा , जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दिवंगत श्री रमई राम जी के नाती प्रोफेसर अमर ज्योति रंजन के नेतृत्व में 2022 से 2025 के लिए जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता अभियान चलाया गया इस क्रम में जमालाबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं मुखिया ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर मुसहरी प्रखंड जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष श्री रमेश कुमार ओझा उर्फ रमेश विप्लवी ने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा चलाए जा रहे चौतरफा विकास एवं उनको देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं आम लोगों में जदयू के प्रति काफी आकर्षण एवं उत्साह देखने को मिल रहा है प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कल मुसहरी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड जनता दल यूनाइटेड द्वारा 27 सितंबर को सतर्कता दिवस एवं शांति मार्च भाजपा के जन विरोधी नीतियों के एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में सतर्कता दिवस मनाया जाएगा।




