जमीन विवाद के कारण ही हुई थी जमीन कारोबारी अमरेंद्र सिंह की हत्या!

SHARE:

भागलपुर ब्यूरो मनोज कुमार सिंह।

जमीन विवाद और पुरानी रंजिश में प्लॉटर अमरेंद्र सिंह की हुई थी हत्या प्रेस वार्ता कर जानकारी दी सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने

भागलपुर।बिहार

INTRO – भागलपुर,बबरगंज थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी अमरेंद्र सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वही दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अपराधी रिंकू लाइन होटल के मालिक रिंकू जी व खुटहा निवासी विवेकानंद उर्फ डिस्को को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी ने बताया की मामले में पाँच नामजद थे उसके अलावा पाँच और अपराधी इस हत्या में शामिल थे। हत्या में पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शशि मोदी भी हत्या में शामिल है। पुलिस ने उसे भी अभियुक्त बनाया है। शशि मोदी की बातचीत मुख्य आरोपी करकु यादव से घटना के दिन लगातार हुई है। सिटी एसपी ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश एवं वर्चस्व स्थापित करने को लेकर सोच समझकर एक षड्यंत्र के तहत अंजाम दी गयी। घटना में शामिल अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर छापेमारी कर रही है।

Bite – स्वर्ण प्रभात सिटी एसपी भागलपुर।

Join us on:

Leave a Comment