बिजली विभाग की लापरवाही, एक किसान की करंट से गई जान!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक किसान की करंट लगाने से मौत हो गई। मृतक किसान अपने खेत में धान की फसल देखने गया था. इसी दौरान विद्युत प्रवाहित टूटे तार की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
क्या है पूरा मामला
घटना भेलावर ओपी क्षेत्र के पिंजौरा गांव की है. मृतक की पहचान सुरेश यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है.  घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरने के शिकायत के बाबजूद बिजली विभाग द्वारा मरमती नहीं किये जाने के कारण आये दिन हादसे होते रहते हैं. इस इलाके के पूरा तार लुंज पिंज है. मगर विभाग द्वारा उसे चेंज नही किया जा रहा है. नतीजा है कि बधार में विधुत प्रवाहित तार टूट कर खेत मे गिरा हुआ था. खेत में लगे फसल को देखने के दौरान किसान गिरे हुए तार को नहीं देख पाए और उसकी चपेट में आ गए. जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. इधर मौत की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
घटना पर क्या कहते है पुलिस अधिकारी
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. इस संबंध में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की जाएगी. अगर बिजली विभाग दोषी पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. किसान का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment