पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
जहानाबाद :- दुर्गा पूजा में हुड़दंग करने को लेकर झारखंड से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप को जहानाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा। शराब की बोतल लग्जरी बस से रांची से पटना ले जाया जा रहा था ।जिसकी सूचना जहानाबाद के उत्पाद विभाग को लगी और उत्पाद विभाग ने जहानाबाद हुलासगंज सड़क मार्ग पर जाल बिछाकर बस को चालक एवं उप चालक के साथ साथ 179 बोतल विदेशी शराब को जप्त कर लिया है ।फिलहाल पुलिस चालक एवं उप चालक से पूछताछ कर रही है ।इस बाबत उप चालक ने बताया कि दुर्गा पूजा एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर शराब के तस्कर बस में अंग्रेजी शराब को लाद दिया था ।जिसे पटना में उतारा जाना था ।उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शराब को लेकर चल रही छापेमारी लगातार जारी है। दुर्गा पूजा एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर सर शराब के प्रति और भी चौकसी बरती जा रही है।




