बेगूसराय – गंगा स्नान को गये 3 दोस्तों में दो की डूबने से मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !

बेगूसराय में गंगा स्नान करने गए तीन दोस्तों में से दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई, हालांकि दोनों का शव अभी बरामद नहीं किया गया है, दोनों की तलाश एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों के द्वारा की जा रही है । पूरी घटना चकिया थाना क्षेत्र के जयनगर गंगा घाट की है । बताया जाता है कि गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा गांव निवासी गौरी शंकर शाह का 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, छोटे लाल पासवान का 13 वर्षीय पुत्र प्रियदर्शन कुमार और हर्षवर्धन कुमार तीनों दोस्त गंगा स्नान करने जयनगर गंगा घाट पहुंचा था, जहां हर्षवर्धन गंगा स्नान कर बाहर निकल गया जबकि प्रियदर्शन और अभिषेक स्नान करते करते गंगा में काफी दूर चला गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर दोनों बच्चों की तलाश कर रही है बताया जाता है कि 12 साल और 13 साल के दोनों छात्र हैं जो गंगा स्नान करने पहुंचे थे जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई है‌। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग गंगा घाट किनारे पहुंचे हैं‌। घटना के बाद दोनों छात्रों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
बाईट- हर्षवर्धन प्रत्यक्षदर्शी छात्र

Join us on:

Leave a Comment