भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
भागलपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दूध की कंटेनर से तेरह सौ लीटर विदेशी शराब के साथ पांच शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि झारखंड से दूध की कंटेनर में शराब की बड़ी खेप सुलतानगंज होकर बेगुसराय जाने की सूचना मिली थी, इसके साथ ही इसके पीछे से एक और क्रेटा गाड़ी चल रही थी,जिसकी छापेमारी को लेकर वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर एक पुलिस टीम गठित की गयी वहीं सुलतानगंज कमरगंज के दूर्गा स्थान के पास मौके पर ही तेरह सौ लीटर विदेशी शराब के साथ तीन शराब कारोबारी अमन कुमार, आनंद मोहन,बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि गिरफ्तार शराब कारोबारी के निशानदेही पर शशिभूषण सिंह ,राम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया, इसके साथ ही प्रयुक्त दो गाड़ी को भी बरामद किया गया है।वहीं गिरफ्तार शशिभूषण सिंह का शराब कारोबारी का पुराना इतिहास है।जबकि अन्य गिरफ्तार कारोबारी का इतिहास खंगाला जा रहा है।
Bite -स्वर्ण प्रभात,सिटी एसपी भागलपुर।




