अमित कुमार की रिपोर्ट!
दानापुर के क्षेत्र में इन दिनों में चोरों का आतंक बहुत जोरों से चल रहा है जिसके बीच में दानापुर पुलिस के द्वारा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन तहत हालिया में चोरी किए गए लैपटॉप के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है ।जिसको लेकर के रूपसपुर थाना की कामयाबी पर दानापुर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने प्रेस वार्ता के द्वारा यह जानकारी दी ।दानापुर पुलिस के द्वारा सघन छापेमारी और जांच अभियान के द्वारा लगातार हो रहे चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कार्यवाही के दौरान मिली इस कामयाबी पर बड़ी सफलता प्राप्त हुई। अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि दानापुर क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के बढ़ रहे चोरी और छिनताई जैसे लूट कांड पर यह गिरफ्तारी निश्चित तौर पर बड़ी रोक लगाने में कामयाबी हासिल करेगी। जिसके तहत इस क्षेत्र में आने वाले त्योहार के दिनों में शांति बहाली में मदद मिल रही है.
मालूम हो कि लगातार चोरी और चिंतन की घटनाओं से दानापुर पुलिस की कार्यवाही पर सवालिया निशान उठ रहे थे जिसमें इस तरह की की कामयाबी पुलिस बल के हौसला बढ़ाती है तो वही अपराधियों एवं बदमाशों के ऊपर अंकुश लगाने में भी बहुत बड़ा रोल निभाता है




