बेगूसराय- सामाजिक संस्था द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में सामाजिक सरोकार से जुडी संस्था CBRKC फौंडेशन तत्वावधान में ICS कोचिंग सेंटर के सहयोग से एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन आई एम सचिव डॉ राजेश कुमार ने किया इस मौके पर फौंडेशन के अध्यक्ष प्रो विश्वनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष रत्नेश टुल्लू, उमाशंकर सिंह की उपस्थिति में सैकड़ो रक्तदान वीरों ने रक्तदान किया। डॉ राजेश कुमार ने इस मौके पर कहा फौंडेशन अपने स्थापना काल से ही अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता क़े प्रति सक्रिय रही है। जिसमें लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन प्रमुख रूप से शामिल है. इसके माध्यम से हजारों लोगों को जीवन का अभयदान मिलता रहा है और वास्तव में हम इस पुनीत कार्य क़े कायल हैँ. अध्यक्ष प्रो विश्वनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद स्व चंद्रभानु देवी और समाजसेवी रमाकांत चौधरी की स्मृति में पूर्व विधायक अमिता भूषण जी द्वारा संचालित फौंडेशन लगातार अपने सामाजिक दायित्वओं क़े निर्वहन में तत्पर रही है। इस संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल क़े क्षेत्र में अनवरत प्रयास किया जाता रहा है. रक्तदान शिविर क़े माध्यम से हमारा प्रयास हमेशा से यही रहा है कि रक्त क़े अभाव में किसी जरूतमंद की असामयिक मौत न हो.फाउंडेशन के सचिव डॉ कन्हैया कुमार एबं कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार टुल्लू ने अपनी ओर से उपस्थित सभी रक्तवीरों और आयोजन में सहयोगियों को धन्यवाद दिया. रक्तवीरों में प्रमुख रूप से राघव कुमार, मनीष कुमार, हीरा कुमार झा, राकेश पोद्दार, रामशंकर पोद्दार, अमन कुमार, जीतेन्द्र कुमार, rohit कुमार,चंदन कुमार,गोलू कुमार,नीरज कुमार,आलोक कुमार, राजा कुमार,सुधांशु रंजन, ईशान, वीरू आदि शामिल रहे जबकि कार्यक्रम को व्यापक रूप देने में रामरिझन हजारी, चंद्रशेन सिंह, राम प्रकाश सिंह,सावर कुमार, बिनोद कुमार,ब्रजेश कुमार, प्रभाशु विट्टू,कोचिंग संचालक राकेश नंदन, देवेंद्र यादव,आनंद प्रेम, मो इमरान, अमन प्रियदारसी, सुमित कुमार,सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा.।

Join us on:

Leave a Comment