रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट!
दुर्गापूजा के मद्देनजर बाढ़ अनुमंडल के सभी थानों में प्रशासन और नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच विमर्श जारी है! इसी कड़ी में आज मोकामा के हथिदह थाना में थानाक्षेत्र के सभी तीन पंचायतों हथिदह, दरियापुर और औटा के गणमान्य नागरिकों वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ मोकामा के आंचलधिकारी ज्ञानानंद, सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने विचार विमर्श कर त्योहारों को मानाने की दिशा दशा तय की! बैठक में प्रशासन ने जानकारी दी की पूर्व की भांति इस वर्ष भी सभी पूजा पंडालों के लिये लाइसेंस अनिवार्य होगा, वहीं डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, पूजा समितियों को विसर्जन की तिथि एवं रुटों की जानकारी पहले ही देनी होगी ताकी उचित सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया जा सके! और पुरे पूजा के दौरान हर पूजा पंडालों में पुलिस की उपस्थिति रहेगी! इस अवसर पर मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष और हथिदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा, मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष और दरियापुर के मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद, औटा के मुखिया पति सुबोध कुमार समेत कई वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को त्यौहार में सहयोग प्रदान करने की बात कही, वहीं प्रशासन ने भी हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया है!




