प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय गैस पाइपलाइन के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक मवेशी डॉक्टर की मौत हो गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव की है। बताया जाता है कि चकबल्ली गांव निवासी रामनिवास सिंह का पुत्र मवेशी डॉक्टर विवेक कुमार कर शाम चकबल्ली गांव में एक किसान के मवेशी की तबीयत बिगड़ने पर इलाज करने गया था। इस दौरान बांध पर वह बाइक लगाकर चिमनी के पास इलाज करने गया, लौटने के दौरान पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा हुआ था जहां वह अनियंत्रित होकर पानी में डुब गया जिससे उसकी मौत हो गई। जब वह देर रात तक वापस नहीं आया तो रात में खोजबीन के दौरान उसका बाइक बांध पर मिला और शव उसका गड्ढे में पड़ा था।

घटना से नाराज लोगों ने शव के साथ चकबल्ली गांव के पास बिहट बेगूसराय सड़क को जाम कर दिया है।आप तस्वीरों में देख सकते हैं सड़कों पर टेंट लगाकर बांस बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया गया है। घटना की सूचना पर रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है लोगों का आरोप है कि कंपनी के द्वारा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था जिसमें पानी भरा था इस वजह से मवेशी डाक्टर विवेक कुमार की मौत हुई है। फिलहाल ग्रामीण अभी भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
बाईट- स्थानीय निवासी




