जिलाधिकारी ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन, 11 कम्पनीयों ने दर्जनों को दिया नियुक्ति पत्र!

SHARE:

आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट :-

सूबे की सरकार में जहां रोजगार को लेकर आए दिन बहस विपकच्छ छेड़ रहा है। उसी कड़ी को विराम लगाते हुए भोजपुर जिले में जीविका ने आज एक रोजगार मेला का आयोजन किया ।इस रोजगार मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार ने विधिवत दीप जलाकर किया और साथ ही साथ जिन लोगों को रोजगार मिला उन लोगों को जॉइनिंग लेटर भेज दिया। वहीं जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार ने कहां की जीविका आए दिन बढ़िया काम कर रहा है और जिले में अब जीविका को सुरक्षा से संबंधित कार्यों में भी लगाया जाएगा जो कि एक मिसाल कायम करेगा ।उन्होंने बताया कि जीविका दीदी हाथ में बंदूक लेकर सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी जो अपने आप मे मिशाल कायम करेंगी। रोजगार मेले में देश भर से कुल 11 कंपनियों ने भाग लिया और भोजपुर जिले के युवक और युवतियों को रोजगार मुहैया कराया। रोजगार मेला को लेकर आरा के रमना मैदान में खासा भीड़ देखने को मिला। 
बाईट/-राजकुमार(जिलाधिकारी भोजपुर)

Join us on:

Leave a Comment