जुमलेबाज गृहमंत्री जी आप ज़ब 10 वर्ष के थे तब से मैं राजनीती में हुँ – ललन सिंह!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला है, दरअसल अमित शाह कल से बिहार दौरे पर हैँ और अभी पूर्णियाँ में हैँ, उन्होंने कल पूर्णियाँ में एक जनसभा को सम्बोधित भी किया इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर जमकर हमला बोला था, जिसके प्रतिउत्तर में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने जबाब देते हुये अमित शाह को खूब ख़डी ख़डी सुनाई है, उन्होंने ट्वीट करके कहा कि

“देश के माननीय जुमलेबाज गृहमंत्री अमित शाह जी, आप जब सिर्फ 10 वर्ष के थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय हुं। मेरा राजनीतिक जीवन 1974 के छात्र आंदोलन के संघर्ष के साथ प्रारंभ हुआ है। पता नहीं आप का राजनीतिक जीवन किस संघर्ष से शुरू हुआ है ?” इसके साथ ही उन्होंने गृहमंत्री से सवाल भी किया है कि “

जुमलेबाज मा. गृहमंत्री जी,

पूर्णिया हवाई अड्डा कब बन गया, बताइए तो जरा ? कृपया हमारा ज्ञानवर्धन कीजिए। कम से कम अब तो बिहार के लोगों क़ो ठगना बंद कीजिए।

सोचिए जिस देश का गृहमंत्री ही जुमलेबाज हो, उस देश का भविष्य क्या होगा ? अब तो भाजपा मुक्त देश ही एक मात्र विकल्प है।”

Join us on:

Leave a Comment