करणी सेना द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी!

SHARE:

रिपोर्ट — निलांबुज कुमार झा!

आज दिनांक 23.09.2022 को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बैनर तले भागलपुर जिलाध्यक्ष राहुल तोमर के नेतृत्व में भागलपुर शहर स्थित बबरगंज थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े अमरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई.. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मृतक परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया।। ज्ञात हो की मृतक के पुत्र मानस सिंह उर्फ राहुल सिंह के द्वारा मोजाहिदपुर (बबरगंज)थाने में सभी अभियुक्तों के नाम से एफ आई आर दर्ज करायी गयी.. लेकिन घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद भी पांच अभियुक्त में एक की भी गिरफ्तारी नहीं की गयी है … पुलिसिया कार्रवाई के नाम पर सिर्फ थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित किया गया है।। जिलाध्यक्ष राहुल तोमर ने कानून व्यवस्था में भरोसा जताते हुए जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की , नहीं तो करणी सेना द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी ।। वहीं संगठन के जिला प्रभारी रजनीश सिंह जी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व से जानकारी के बावजूद थाने के नाक के तले गोली मारकर हत्या कुछ और इशारा करता है.. जल्द से जल्द यदि प्रशासन गिरफ्तार नहीं करते हैं तो प्रदेश भर के करणी सैनिक को बुलाया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।। मृतक अमरेंद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र मानस सिंह ने कहा कि हमारा पुरा परिवार दहशत में है, हमें धमकी दी जा रही है इसके लिए प्रशासन हमें और हमारे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए… मौके पर जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह,रजनीकांत सिंह ,सिंपल सिंह,विपुल चौधरी, राजीव कुमार रंजन,अमित सिंह,दीपक चौहान,पद्माकर सिंह गोल्डी, सौरव सिंह,दीपक सिंह, मनीष सिंह,प्रेमजीत सिंह,अंशुमान परिहार,समेत अन्य लोग मौजूद थे ।।

Join us on:

Leave a Comment