बेगूसराय – ए,बी ग्रेड नर्सो ने डीएम ऑफिस में किया हंगामा, धरने पर बैठी!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही ए और बी ग्रेड के नर्सो ने डीएम ऑफिस पहुंचकर ना सिर्फ हंगामा किया बल्कि डीएम कार्यालय परिसर में ही धरना पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल में सरकारी नर्स ट्रेनिंग कॉलेज के दर्जनों छात्रों ने डीएम ऑफिस पहुंचकर डीएम से ए और बी ग्रेड का प्रशिक्षण सदर अस्पताल में कराने की मांग की। प्रशिक्षण ले रही नर्सो ने कहा कि मंझौल अस्पताल में प्रशिक्षण और प्रैक्टिकल कुछ भी सही से नहीं दिया जा रहा है, ऐसे में प्रशिक्षित कुशल नर्स कैसे बनेंगे अगर पढ़ाई सही नहीं दी जाएगी तो ट्रेनिंग लेकर नौकरी कैसे करूंगी। इसलिए हम डीएम से अनुरोध करने आए हैं कि डीएम साहब मुझे सदर अस्पताल में प्रैक्टिकल कर रोगियों को इलाज में होने वाले दवाई सुई सहित अन्य चिकित्सीय प्रशिक्षण लेने की अनुमति दिया जाए। धरना में शामिल प्रशिक्षण ले रही नर्स का आरोप है कि चौथी बार डीएम साहब को अपनी फरियाद लेकर आई हूं हर बार मुझे भरोसा दिया जाता है परंतु मुझे प्रशिक्षण लेने के दौरान होने वाले प्रैक्टिकल नहीं कराया जा रहा है।
बाईट- प्रशिक्षण ले रही छात्रा
बाइट – प्रशिक्षण ले रही छात्रा

Join us on:

Leave a Comment