बेगूसराय :- धूमधाम से मनाई जा रही है राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 114 वीं जयंती पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है दरअसल राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म स्थली बेगूसराय जिले के सिमरिया गांव हैं जहां जिला प्रशासन से लेकर गांव में 2 दिनों का यह जयंती समारोह मनाई जा रही है । शहर से लेकर गांव तक दिनकर की प्रतिमा पर डीएम रोशन कुशवाहा विधायक राजकुमार सिंह, राम रतन सिंह समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने माल्यार्पण कर दिनकर को याद किया। दिनकर के गांव सिमरिया में उनके घर में आज भी दिनकर से जुड़े सामान रखा हुआ है जिसमें खासकर जिस बिछावन पर दिनकर जी सोते थे वह बिछावन उसी तरह लगा हुआ है दिनकर के घर के अंदर दिनकर से जुड़े तस्वीर लगी हुई है। दिनकर के गांव के लोग आज भी उसी तरह मानते हैं दिनकर के गांव सिमरिया के हर मकान पर और गली मोहल्लों दिनकर की लिखी कविताएं आज भी लिखी हुई हैं। गांव का हर बच्चा दिनकर की कविताओं को पढ़ता है और उसे याद भी रखता है। सिमरिया पुस्तकालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां अधिकारी जनप्रतिनिधि के साथ गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं।
बाइट – स्थानीय निवासी
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें