बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में तेज बारिश और ठनका के अलर्ट के बीच ठनका गिरने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दोनों छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपूरा ढाला के पास की है। बताया जाता है कि दोपहर बाद अचानक ठनका के साथ तेज बारिश हो रहा था तभी डूमरी गांव निवासी नंदलाल साह और उसी गांव के छात्र अजीत कुमार और अभिषेक आनंद जा रहा था, तभी बारिश होने लगी तो तीनों पसपूरा ढाला के पास बरगद पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े हो गए तभी अचानक ठनका गिरा जिससे सभी उसकी चपेट में आ गए। ठनका की चपेट में आने से नंदलाल साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो रो कर बुरा हाल है वहीं दूसरी ओर दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों के परिजन पहुंचे हैं। इस दौरान काफी संख्या में लोगों भी घायलों और मृतक के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।
बाईट- मृतक के परिजन




