बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में तेज रफ्तार बस की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के मंझौल बखरी पथ पर रमोली गाछी के समीप घटी है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त जयमंगला गढ़ की ओर जा रहे थे। तभी उल्टी दिशा से आ रहे बस ने तेज रफ्तार बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे गंभीर रूप से जख्मी युवक की मौत इलाज के लिए जाते वक्त रास्ते में हो गई। मृतक की पहचान पहसारा निवासी जयशंकर ठाकुर के पुत्र लगभग 16 वर्षीय आनंद कुमार और इसी गांव के रहने वाले दिलीप महतों के 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आनंद कुमार इसी साल पॉलिटेक्निक परीक्षा पास किया था। तो दूसरा मृतक अभिषेक कुमार इंटरमीडिएट की परीक्षा पास किया था। घटना की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक युवक के परिजन सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस के बगल मंदिर के दरवाजा पकड़कर भगवान के सामने जोर-जोर से रो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त गांव से तेज रफ्तार में मंझौल की ओर जा रहे थे। इसी दरमियान महेशवारा रमोली के पास यह दुर्घटना घटी है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दूसरे युवक अभिषेक कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले गए पर इलाज में देरी के कारण बेगूसराय में रास्ते में है युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है। कागजी प्रक्रिया कर दोनों युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त बस और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
बाईट- परिजन




