कटिहार में पूर्व स्थापना डीपीओ रूबी कुमारी के आवास पर आर्थिक अपराध इकाई की रेड!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!

कटिहार में पूर्व स्थापना डीपीओ रूबी कुमारी के आवास पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति की जांच
कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिले में पूर्व में स्थापना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) के पद पर तैनात रहीं रूबी कुमारी के आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। रूबी कुमारी वर्तमान में किशनगंज जिले में डीपीओ के पद पर तैनात हैं।
जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने कटिहार स्थित रूबी कुमारी के आवास पर पहुंचकर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है और जांच में अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि रूबी कुमारी पूर्व में कटिहार जिले में स्थापना डीपीओ के पद पर कार्यरत थीं और वर्तमान में किशनगंज में इसी पद पर तैनात हैं।
फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई और जांच के आधिकारिक ब्योरे का इंतजार है।

Join us on: