मोतिहारी- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, STF की मदद से 40 लाख का चरस बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

  • बंगरा ओवरब्रिज के पास वाहन जांच के दौरान मिली बड़ी सफलता।

1.970 किलोग्राम चरस जैसे मादक पदार्थ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

बरामद मादक पदार्थ की कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी गई।

चार पैकेट में छिपाकर रखा गया था मादक पदार्थ।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था एक तस्कर

पूछताछ और निशानदेही पर दो अन्य तस्कर भी गिरफ्तार।

दो मोबाइल फोन और तीन नेपाली सिम कार्ड बरामद।

रक्सौल से ट्रेन के रास्ते सुगौली पहुंचने वाला था मादक पदार्थ।

तस्करी के सिंडिकेट के मुख्य सरगना की पुलिस को मिली अहम जानकारी।

नेपाल कनेक्शन सहित पूरे तस्करी नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस।

एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी।

सबसे बड़ा सवाल: 40 लाख की चरस का असली मास्टरमाइंड कौन?

नेपाल से बिहार तक फैले तस्करी के नेटवर्क का खुलासा कब?जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एसटीएफ की मदद से चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है, जहां नारकोटिक्स सेल पटना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एसटीएफ की मदद से चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है, जहां नारकोटिक्स सेल पटना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

बरामद चरस जैसे पदार्थ की कीमत करीब 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

बंगरा ओवरब्रिज के पास हुई कार्रवाई

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि 1.970 किलोग्राम चरस जैसे मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो मोबाइल और तीन नेपाली सिम भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 2 नवंबर की रात करीब 8:40 बजे एसटीएफ नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रक्सौल से ट्रेन के रास्ते सुगौली रेलवे स्टेशन आने वाला है, जो अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है।

सूचना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, पुलिस निरीक्षक सुगौली अंचल मुन्ना कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सुगौली एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने बंगरा ओवरब्रिज के नीचे वाहन जांच और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके झोले से चार पैकेट में रखा कुल 1.970 किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।

निशानदेही पर दो और गिरफ्तार, सरगना की पहचान

पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर मामले में संलिप्त दो अन्य लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि चरस सप्लाई करने वाले सिंडिकेट के मुख्य सरगना के बारे में जानकारी मिल गई है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान गुड्डू साह (35) निवासी नायक टोला, थाना हरपुर, रक्सौल, रामबालक बैठा (55) निवासी लक्ष्मीपुर, थाना सिकटा, पश्चिम चंपारण, वर्तमान पता गंडक चौक, बीरगंज, नेपाल और डोरा राय (55) निवासी मधुआही, थाना घोड़ासहन के रूप में हुई है।

छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार, सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, पु.अ.नि. कृष्ण मुरारी सहित जिला आसूचना इकाई और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Join us on: