संतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट :-
लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्लोपुर में आज स्थानीय लोगों ने बच्चों के साथ मिलकर ताला जड़ दिया और जमकर शिक्षकों के खिलाफ नारेबाजी की।बता दें कि पिछले दो दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जहां महिला शिक्षिका द्वारा सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच वितरण किया जाने वाला किताब कबाड़ी में कौड़ी के भाव बेचा जा रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय में ताला जड़ दिया और शिक्षकों के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। इस बाबत जब बच्चों से जानकारी ली गई,तो उन्होंने ऐसी बातें कहीं जिससे आप हैरत में पड़ जाएंगे।और कहेंगे कि गालीबाज मैडम किस तरह बच्चों को पढ़ाते होंगे।हर लफ्ज़ में जो बच्चों को गालियां देते हैं।बच्चों ने एमडीएम चावल बेचने का वीडियो देते हुए कहा की ये मैडम सिर्फ किताबें ही नहीं बेचती बल्कि हमारे पेट पर भी इनकी नजर लगी है।यानी भविष्य और भूख दोनों पर नजर गड़ाए हैं।




