आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
वर्षों से कोईलवर का मानसिक आरोग्यशाला जहां एक तरफ उपेक्षा का दंश झेल रहा था वही सरकार ने इस पर विराम लगाते हुए भोजपुर जिले को एक बड़ी सौगात दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 150 करोड़ की लागत से बने मानसिक आरोग्यशाला का भोजपुर जिले के कोइलवर में विधिवत उद्घाटन किया है ।इस उद्घाटन समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजश्वी यादव भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को लेकर बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान और जिला प्रशासन ने विधिवत तैयारी किया था।आज दोपहर 12:15 पर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सबसे पहले सभा स्थल पर पहुंचकर मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन किया और उसके बाद अस्पताल का निरीक्षण भी किया। मानसिक आरोग्यशाला परिसर में पहले चरण में 190 बेड का अस्पताल बंद कर तैयार है जो आज से रोगियों के लिए खोल दिया जाएगा। राज्य का एकलौता मानसिक आरोग्यशाला बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान 272 बेड का होगा ।पहले फेज में 272 बेड का अस्पताल बनाए जाने का काम 2019 से चल रहा है ।वही निर्माण कंपनी ने अभी तक 180 बेड के भवन का निर्माण पूरा कर लिया है ।इस परिसर में कई भवन बने हैं, जिसमें मुख्य भवन एकेडमिक ब्लॉक, सर्विस ब्लॉक, वार्ड ब्लॉक पूरी तरह से बन कर तैयार है ।वहीं नशा मुक्ति केंद्र ब्लॉक आदि निर्माणाधीन है। इस आधुनिक मानसिक आरोग्यशाला में मरीजों को आधुनिक सुविधा भी मुहैया कराया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लेकर कई राजनैतिक पार्टी के भी नेता और कार्यकर्ता उद्घाटन सभा स्थल पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन सभा के दौरान अपने उद्बोधन में बताया कि बिहार का एकलौता मानसिक आरोग्यशाला जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है बिहार ही नहीं बल्कि कई अन्य राज्यों के भी मरीजों का कोईलवर के मानसिक आरोग्यशाला में इलाज कराया जाएगा ।वहीं उन्होंने बिहार के चिकित्सा व्यवस्था पर भी प्रकाश डाला और कहा कि निरंतर हम लोग चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने में लगे हुए हैं और आगे भी कई योजनाएं हैं जो धरातल पर लाई जाएंगी ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी काफी चुस्त-दुरुस्त दिखाई दिया।
विजुअल बाईट/-नीतीश कुमार(मुख्यमंत्री बिहार सरकार)




