रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई :-
जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सातमे दिन का हुआ नॉमिनेशन
एंकर –जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड मुख्यालय में आज सातवां दिन का नॉमिनेशन प्रक्रिया बहुत ही कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच समाप्त हुआ आज के दिन अध्यक्ष पद में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की गहमागहमी को देखते हुए लॉयन ऑर्डर नहीं बिगड़े जिसको देखते हुए
सिकंदरा में नवगठित नगर पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को सिकंदरा प्रखंड कार्यालय में सिकंदरा के कई दिग्गजों ने मुख्य पार्षद के लिए अपना अपना नामांकन करवाया। इस दौरान सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दिए गए थे। सीओ कृष्ण कुमार सौरभ के नेतृत्व में 32 वी वाहिनी एसएसबी कोड़ासी के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पैदल मार्च किया। प्रखंड कार्यालय परिसर से बाहर बैरिकेटिंग कर पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों की तैनाती की गई थी। सिकंदरा नगर पंत्रैचचायत का चुनाव कड़े मुकाबले के साथ काफी दिलचस्प हो चुका है। चुनाव के अखाड़े में कई प्रत्याशी अचानक जनता का समर्थन पाने के लिए अखाड़े में आ चुके हैं। वही प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिकंदरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार, लछुआड़ थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह, अवर निरीक्षक ज्योति प्रकाश, नीरज कुमार, मकसूद खान, सहायक अवर निरीक्षक रामाशीष यादव सहित काफी संख्या में पुलिस जवान तैनात थे।
बाइट -निर्वाचन अधिकारी भारतीय राज
बाइट -कृष्ण कुमार सौरव अंचलाधिकारी




