जिलाधिकारी ने किया बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-


स्थानीय नगर भवन में आज वैसे बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक हुई जिन्होनें अबतक 25 प्रतिशत से कम निर्वाचकों के आधार संख्याक संग्रहण कर पाये है। साथ ही साथ 27 ऐसे बीएलओ को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया । जिन्होनें ससमय शत् प्रतिशत अपने क्षेत्र के निर्वाचाकों का आधार संग्रहण कर लिया है। इस बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित हुए। जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार द्वारा उन सभी 27 बीएलओ को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी। प्रपत्र 6 डी के माध्यम से निर्वाचक सूची में दर्ज निर्वाचकों से स्वैच्छिक रूप से आधार संख्याक प्राप्त किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने संबोधन में कहा कि बीएलओ पूरे निर्वाचन प्रक्रिया का रीड होता है। निर्वाचक सूची की पवित्रता और शुद्धता उनके द्वारा किए गए महती कार्यो पर निर्भर करता है। योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ना और अनुउपस्थित, पलायन तथा मृत मतदाताओं के संबंध में प्रपत्र 7 में नोटिस देकर सूची से हटाना उनका दायित्व है। इससे हमारा निर्वाचक सूची त्रुटि रहित बन जाता है। उन्होनें सभा में बैठे दोनों प्रकार के बीएलओ का तुलना करते हुए कहा कि सामान संसाधन के साथ आप इच्छा शक्ति से कार्य को करें। कमतर परफोरमेंस वाले बीएलओ की समस्याओं को सुना और उनका निष्पादन किया। साथ ही उन्हें प्रेरित भी किया। बीएलओ के रूप में आॅगनबाड़ी सेविकाओं से उन्होनें अपेक्षा की कि विभागीय कार्यो को डिजिटल मोड में वे करते रहे है। आॅगन ऐप, पोषण ट्रेक से परिचित है। इसलिए गरूड़ ऐप पर भी निर्वाचन कार्याे को आसानी से कर सकते है। मीनापुर विधानसभा के बीएलओ श्री दिलीप कुमार ने सबसे पहले शत् प्रतिशत आधार संख्याक का संग्रहण करते हुए लिंकेज किया है। वे अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य और पुरस्कृत होना गौरवान्वित करता है। उन्होनें कहा कि इच्छाशक्ति और काम के प्रति समर्पण से यह संभव हुआ है। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आशुतोष द्विवेदी, एडीएम आपदा श्री अजय कुमार, एडीएम विभागीय जाँच श्री ओम प्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्यप्रिय कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजू कुमार एवं श्रीमति सृष्टि प्रिया उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment