वैशाली – लालगंज पुलिस एक ट्रक शराब बरामद किया।

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

बुधवार की अहले सुबह लालगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालगंज फकुली मुख्य मार्ग के परामनन्दपुर गांव से एक ट्रक शराब पकड़ा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर शराब की खेप जा रहा हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने दलबल के साथ लालगंज फकुली मुख्य मार्ग पर परामनन्दपुर गांव के पास घेराबंदी करते हुए शराब से लदा हुआ ट्रक पकड़ लिया।ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर भागने सफल रहा। वहीं तलाशी के दौरान ट्रक पर मजा और फुरुटी पाया गया।जो ट्रक में लदे शराब को छुपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए लादा गया था। थानाध्यक्ष बताया कि धंधेबाजों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment