जहरीली शराब कांड के 9 महीने बाद सघन सर्च ऑपरेशन!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

नालंदा – 9 माह बाद जिला और पुलिस प्रशासन को याद आया जहरीली शराब कांड , पहड़तल्ली इलाके में चलाया गया कॉम्बिंग ऑपरेशन

पिछले जनवरी माह में बिहारशरीफ के सोहसराय थाना इलाके के पहड़तल्ली और छोटी पहाड़ी इलाके में जहरीली शराब से हुए 11 लोगों की मौत के करीब 9 माह बाद जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक रूप से कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया । जिसका नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अनुराग, डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी और उत्पाद अधीक्षक द्वारा किया गया । भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ पहड़तल्ली इलाके के एक एक घरों की सघन तलाशी ली गयी । इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आने वाले त्योहारों और जहरीली शराब जैसी कांडों का यहां पूर्णवृति ना हो इसके लिए समय-समय पर इन इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । और स्थानीय लोगों से इलाके के बारे में जानकारी हासिल की जाती है और शक होने पर ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाती है । हालांकि छापेमारी के दौरान कहीं से भी शराब की बरामदगी नहीं हुई। मगर करीब 2 घंटे तक अधिकारी पसीना बहाते रहे।

बाइट।डॉ सिबली नोमानी डीएसपी
बाइट।कुमार अनुराग एसडीओ

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें