रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!
कटिहार में खाद माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वो इनके खिलाफ खबर लिखने और खाद की कालाबाजारी की खबर लिखना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया और पत्रकार को खाद माफियाओं ने अगवा कर लिया ,गनीमत रही कि समय रहते पुलिस ने इस कांड का खुलासा करते हुए फिल्मी अंदाज में पत्रकार को बरामद कर लिया और 3 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल पूरा मामला ये है कि बीते दिनों कटिहार में कृषि विभाग ने सघन जांच अभियान के दौरान प्राणपुर प्रखंड में कारवाई करते हुए कालाबारी के खाद बरामद किए जिसकी खबर अखबारों में लगाई गई थी,खबर के प्रकाशित होने के बाद ख़ाह माफिया पत्रकारों को अपना निशाना बनाना की खातिर पूरी प्लानिंग के तहत पानापुर के स्थानीय पत्रकार को अगवा कर लिया और उसे जान मारने की नीयत से दियारा ले जा रहे थे,लेकिन इसी बीच पुलिस ने चुस्ती दिखाई और कुछ ही घंटों के अंदर मामले का उद्भेदन करते हुए पत्रकार मुर्तजा को बरामद कर लिया।
पत्रकार मुर्तजा दैनिक अखबार में प्राणपुर प्रखंड से काम करते है,पत्रकार ने बताया कि आज सुबह सोहराडांगी के निवासी आशीष नामक व्यक्ति उसका घर आया और कहा कि कल को खाद पकड़ाया था तो उसका आपलोगो ने खबर चलाया था आप साथ में चलिए और प्रखंड कृषि पदाधिकारी से कुछ बात कीजिए,मैने कहा खाना खाकर आता हु,उसके बाद में खाना खाकर आया और अमेक अन्य साथ पत्रकार के साथ निकाल रहा था तभी रास्ते में मुझे एक गाड़ी आकर उठा लिया और गाड़ी में 3 लोग मौजूद थे,जो मुझे जबरन गाड़ी में बिठा लिया और मुझे मारने पीटने लगा साथ ही जान मारने की धमकी देने लगा और पिस्टल की नोक पर मुझे धमकाने लगा और मुझे मनिहारी ले आया,मनिहारी से फिर मुझे छारामारी गांव के पूर्व मुखिया मुकम्मल के घर ले गया जहां मेरे साथ मारपीट की गई और मुझे दियारा ले जाने लगा तभी अमदाबाद थाना की पुलिस वहां पहुंच गई और मुझे बचाया गया।
मामले पर अमदाबाद थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि सूचना मिली कि एक पत्रकार मुर्तजा को किसी न्यूज के कारण अगवा कर लिया गया है,पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हमलोगों ने उसकी खोज शुरू की और लोकेशन ट्रेस करते हुए अगवा किए गए पत्रकार तक हमलोग पहुंचे और उसे बरामद करते हुए अमदाबाद थाना ले आए है।



