कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):-
फुस की मड़ई में बंधी दो मवेशियों पर गिरा बज्रपात, मौत
मंगलवार की देर शाम भगवानपुर थाना क्षेत्र के मातर गांव में मड़ई में बंधी दो मवेशियों पर आसमान से बज्रपात जा गिरा। इस घटना में मड़ई में बंधी दो गायों की ऑन द स्पॉट मौत हो गयी। दोनों गांव मातर गांव के ओम प्रकाश केवट उर्फ लोहा केवट की बतायी जाती है। बता दें कि ओम प्रकाश की दोनों गाय उसके घर के ठीक सामने फुस के मड़ई में बंधी हुई थी। मंगलवार की देर शाम मूसलाधार बारिश के दौरान मड़ई पर बज्रपात जा गिरा। इस घटना में मड़ई में बंधी दोनों गायों की मौत हो गयी। हालांकि इस घटना में आसपास रहे लोगों की जान बाल बाल मच गयी। इध दोनों गायों की मौत के बाद से पशुपालक को हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। इस मामले में बुधवार को पीड़ित ने बताया कि मुआवजा को लेकर अंचल कार्यालय में आवेदन देंगे। नियम के अनुसर बज्रपात से पशुओं के मरने पर प्रति पशु 30 हजार रुपये दिये जाने का प्रावधान है।




