ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
— जीतन राम मांझी का संवेदनहीन बयान , नाबालिग से गैंगरेप के सवाल पर कहा , 12 करोड़ की जनसंख्या है इस तरह की घटना होती रहती है
Hajipur– बिहार के हाजीपुर में नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप, हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर किया गया वायरल , बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से किया गया सवाल, माझी का संवेदनहीन बयान कहा 12 करोड़ की आबादी है बिहार का, इस तरह की घटना होती रहती है , रेप जैसी घिनौनी घटना पर माझी ने गांव का कहावत को पेश किया और कहा कि गांव देहात में कहा जाता है कि एक साथ बर्तन रहता है तो ढनमन करता ही है , माझी ने कहा बिहार में एक करोड़ और आधा करोड़ की आबादी नहीं है पूरे 12 करोड़ की जनसंख्या है , बड़ी जनसंख्या है तो कुछ ना कुछ बातें होती रहती है माझी का साफ तौर पर कहना है कि बिहार में 12 करोड़ की आबादी है रेप जैसी भी घटना हुई है तो कोई बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात यह है कि ऐसी घटना होती रहती है, लेकिन जब कोई घटना होती है तो सरकार का क्या एक्शन होता है इसको देखना चाहिए, माझी ने कहा कि इस मामले में सरकार तुरंत एक्शन लिया है और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया है , बिहार में कहीं भी घटना होती है तो सरकार कार्रवाई करती है ,
जीतन राम मांझी ने हाजीपुर में हुए नाबालिक लड़की से रेप और रेप का वीडियो वायरल की घटना को साजिश बतलाया, कहा कि ऐसी घटना में साजिश भी हो सकती है सरकार को बदनाम करने के लिए भी हो सकता है, घटना घटाने वाले भी लोग लगे हुए, लेकिन बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में करवाई तुरंत की जाती है बता दें कि हाजीपुर के जंदाहा में 13 वर्ष के नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का अंजाम 5 दरिंदों ने दिया था , और वीडियो वायरल कर दिया था, लेकिन घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है , हैरत की बात यह है कि जितना माझी ने कहा कि सरकार तुरंत एक्शन लिया है और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया है, क्या पकड़ने का प्रयास ही सरकार का करवाई है , ऐसा बयान जीतन राम मांझी ने हाजीपुर में दिया है जब वह आरजेडी के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के पुण्यतिथि में शामिल होने पहुंचे थे




