बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में बाईक सवार बदमाशों ने एन एच 28 और 31 पर अलग अलग जगहों पर 11 लोगों को गोली मारी थी जिसमें से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में मृतक चंदन कुमार के परिजन और स्थानीय लोगों ने बरौनी थाना के पास मोती चौक पर जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसपी योगेंद्र कुमार खुद जाम स्थल पर पहुंचकर परिजनों और आक्रोशित लोगों से मुलाकात कर समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने की कोशिश करते नजर आये, एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दहशत फैलाने के उद्देश्य इस पूरी घटना को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया, पुलिस पूरे इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है, फिलहाल 3 टीम गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है ,एसपी ने कहा कि इस घटना में पिस्टल और पिस्तौल का उपयोग किया गया । दोनों बदमाश इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया है यह पता किया जा रहा है. शुरुआती जांच में दहशत फैलाने का उद्देश्य सामने आ रहा है, इस घटना में 11 लोगों को गोली लगी थी जिसमें से एक चंदन कुमार की मौत हो गई है जबकि 10 लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है. इस घटना को बदमाशों ने बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना से निर्दोष लोगों कों मारने की शुरुआत की थी और चकिया में लास्ट गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल लोगों में इस घटना के बाद से काफी आक्रोश है तो वहीं पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
बाईट- मृतक के परिजन
बाईट- स्थानीय निवासी
बाइट -योगेंद्र कुमार, एसपी




