दो मुँह ,उगी हुई आँख और दांत के साथ विचित्र बच्चे का जन्म!

SHARE:

संजय कर्ण
झंझारपुर(मधुबनी) :-


डॉक्टर और नर्स में कौतूहल,1 घंटे के बाद नवजात की हुई मौत

दो मुँह ,उगी हुई आँख और दांत के साथ विचित्र बच्चे का जन्म झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को हुआ। अजीबोगरीब नवजात का जन्म होते ही प्रसव कक्ष में मौजूद एएनएम और अन्य स्टाफ अचंभित हो गए। मौजूद डॉक्टर विमलेंदू कुमार भी नवजात शिशु को देखकर तत्काल उच्च स्तर का इलाज शुरू करने का निर्देश दिया। इंक्यूबेटर में रखकर विचित्र शिशु को बचाने का भरसक प्रयास किया गया मगर जन्म के एक घंटे बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। प्रसव कक्ष में मौजूद जीएनएम अंजली कुमारी और विशाखा कुमारी ने बताया कि फुलपरास के सैनी गांव से एक महिला प्रसव कराने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची। दोपहर 11: 18 बजे शिशु का जन्म हुआ। चेहरे अजीब किस्म का था। दो अलग अलग नाक, दो मुंह जिसमें दांत भी दिख रहा था। दो बड़ी बड़ी उभरी हुई आंख दिखा रहा था। नर्स ने बताया कि महिला के पेट में पल रहे बच्चे 37 सप्ताह का शिशु था। उन्होंने बताया कि एनबीएसयू एनसेफोली नाम के बीमारी होने के कारण बच्चा का मस्तिष्क का विकास नहीं होना एक कारण दिखाई दे रहा है। एक घंटे के बाद नवजात ने 12:32 बजे दम तोड दिया। प्रसूति महिला को एक 7 साल का लड़का और दूसरा ढाई साल की लड़की फिलहाल है। इस विचित्र बच्चे की जन्म होते ही अस्पताल में देखने के लिए भीड़ उमड़ लगी थी। अस्पताल प्रशासन किसी को अंदर नहीं जाने दिया। इस प्रसव के वक्त उक्त दोनों एएनएम के अलावे ममता फुलदाय देवी, इंदु देवी और प्रसूति के साथ आई आशा मंजू देवी मौजूद थी।

Join us on:

Leave a Comment