गया महानगर विकास संघर्ष समिति का आह्वान, मतदाता मालिक सबसे महान!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट!

  • गया महानगर विकास संघर्ष समिति का आह्वान, मतदाता मालिक सबसे महान *
    गया नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है,16 सितंबर से नामांकन प्रारंभ होकर 24 सितंबर तक चलने के बाद 20 अक्टूबर को गया शहर के मतदाता मालिक शहर के प्रथम नागरिक ( मेयर ) तथा उप प्रथम नागरिक ( डिप्टी मेयर) एवम् अपने वार्ड का जनप्रतिनिधि ( पार्षद ) चुनने हेतु मतदान कर दिनांक 22 अक्टूबर को परिणाम पाएंगे।
    इस संदर्भ में आज गया महानगर विकास संघर्ष समिति के प्रमुख साथियों की बैठक स्थानीय शहीद रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई।
    बैठक की अध्यक्षता संघर्ष समिति के संयोजक प्रो विजय कुमार मिठू ने किया तथा संचालन कार्यालय सचिव मो समद ने किया।
    बैठक में संघर्ष समिति के संरक्षक पूर्व सांसद सह गया नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया,तारकेश्वर नाथ, विनोद उपाध्याय, महासचिव दिग्विजय कुमार, संतोष शर्मा, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, मुन्ना सिंह, आदि ने गया नगर निगम चुनाव पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए गयावासियो से जनप्रिय, कर्मठी,विकासशील, ईमानदार,जनप्रतिनिधि चुनने का आह्वान किया।
    नेताओ ने कहा की गया महानगर विकास संघर्ष समिति विगत कई वर्षों से अति प्राचीन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान रखने वाला गया शहर के चौहमुखि विकास हेतु लगातार केंद्र एवम राज्य सरकार से मांग करने एवम् संघर्ष चलानें का काम करते आ रही है।
    नेताओ ने कहा की अभी भी कई योजनाएं जिनके लिए समिति द्वारा संघर्ष चलाया जा रहा है जैसे गया शहर को देश के स्मार्ट शहरी शामिल कराने, गया को रामायण सर्किट से जोड़ने, जीर्ण शीर्ण स्टेडियमों का जीर्णोधार तथा नए प्रस्तावित स्टेडियम का निर्माण, फल्गु नदी के दोनो किनारे पर तटबंध तथा सड़क का निर्माण आदि हेतु संकल्पित है।
    नेताओ ने कहा की पहली बार गया शहर के 53 वार्डो के 3 लाख 49 हजार मतदाता मेयर तथा डिप्टी मेयर का चुनाव करेंगे, जो पहले की तुलना में ज्यादा सशक्त होगे, जिनके ऊपर पहले की तरह पार्षदों का दवाब या मनमानी नहीं होगी, इसलिए ये मजबूती से विकास का काम करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment