नीतीश-ललन फिर देखते रह गए, यहां पूरी की पूरी जदयू की ईकाई ही भाजपा में हो गई शामिल!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना : बिहार में भाजपा को दरकिनार कर जदयू के नेता भले ही अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। लेकिन बिहार के बाहर भाजपा लगातार जदयू को झटके पर झटके दे रहा है। कुछ दिन पहले मणिपुर में जदयू के 7 में से 5 विधायक भाजपा में शामिल हुए थे। अब फिर से नीतीश कुमार और ललन सिंह के नाक के नीचे से भाजपा ने दमन और दीव के जदयू के 17 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 और राज्य जदयू की पूरी इकाई को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। बताया गया कि जदयू नेताओं ने यह कदम नीतीश कुमार के भाजपा छोड़ने के फैसले के खिलाफ उठाया है।

भाजपा ने ट्वीट कर निशाना साधा कि बिहार में हमने विकास को गति दी थी लेकिन जेडीयू ने ‘बाहुबली’ को चुना, जिससे उन्हीं के नेता अब नाराज हैं। ट्वीट के जरिए भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जेडीयू ने राजद के साथ जाकर बाहुबलियों का साथ दिया है, वहीं भाजपा राज्य का विकास कर रही थी। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें भी शेयर भी की है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा है कि नितीश कुमार द्वारा बिहार में विकास को गति देने वाली भाजपा का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट एवं परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में दानह एवं दमन दीव के जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश जेडीयू की पूरी ईकाई आज भाजपा में शामिल हुई।

Join us on:

Leave a Comment