बेगूसराय- बछवाड़ा से सिमरिया के बीच बाईक सवार सिरफिरे ने 9 को मारी गोली, एक की मौत!

SHARE:

बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने 9 लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस गोलीबारी में 1 लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है बछवाड़ा थाना क्षेत्र से अपराधी गोलीबारी करते हुए फुलवरिया थाना क्षेत्र में गोलीबारी की फिर उसके बाद फुलवरिया फुलवरिया गोलीबारी करते हुए चकिया थाना में गोलीबारी करते हुए अपराधी फरार हो गया है इस गोलीबारी में चकिया थाना क्षेत्र में 3 लोगों की गोली मारकर घायल कर दिया है। जबकि तेघड़ा थाना क्षेत्र में दो लोगों की गोली लगने की सूचना है जबकि फुलवरिया थाना क्षेत्र में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है वहीं विभिन्न थाना क्षेत्र में मिलाकर कुल 9 लोगों की अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया इस गोलीबारी में 1 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है फिलहाल बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार और जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने पूरे जिले में अपराधियों को धर पकड़ के लिए नाकाबंदी कर दिया है। घटनास्थल भारी संख्या में पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है और अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है

Join us on:

Leave a Comment