अब मुखिया जी किसानों को बताएंगे प्राकृतिक खेती के तरीके!

SHARE:

शंखनाद ब्यूरो पटना :-

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के तत्वाधान मैं पटना में आयोजित कार्यशाला में बांका जिला के रजौन प्रखंड के चार मुखिया को आमंत्रित किया गया था! जहां प्राकृतिक के खेती के कई गुण इन चारों मुखिया ने सीखे रासायनिक उर्वरक से जमीन की घटती उत्पादकता को प्राकृतिक खेती से बढ़ाने के कई तरीका को बताया गया! सेमिनार से लौटे मुखिया संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि गोमूत्र गोबर गुड़ बेसन से मिलाकर जीव मित्रा बनाया जाएगा जो जमीन की उपज बढ़ाएगी पूरे पंचायत में किसानों के बीच प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा! इधर औरहारा के मुखिया प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि केमिकल से पूरी धरती की उपज बर्बाद हो रही है! जिसे सिर्फ प्राकृतिक खेती से लौटाया जा सकता है! और इसके लिए गांव गांव जाकर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है! जबकि मुखिया मनोज दास मुखिया प्रतिनिधि टिंकू सिंह भी सेमिनार में मौजूद रहे! हालांकि इस बार इस सुखाड़ के बाद कई किसानों के माथे पर चिंता की रेखाएं खींच गई है!

Join us on:

Leave a Comment