सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जन साधारण और भूतपूर्व सैनिक से अपील!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जन साधारण और भूतपूर्व सैनिक से अपील

निदेशक, सेना भर्ती, कर्नल बॉबी जसरोटिया ने सभी युवक , युवतियों से अनुरोध किया है कि नोटिफिकेशन में दिए और मांगे गए सभी दस्तावेजों को अभी से क्रमवार तैयार कर ले। तथा प्रमाण पत्रों को संबंधित पदाधिकारियों से प्रमाणित कर ले। ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
निर्देशक सेना भर्ती ने यह भी कहा की कोई भी अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति को न दिखाए। अन्यथा आपको गुमराह किया जा सकता है।

अग्निवीर (महिला) भर्ती प्रक्रिया दानापुर में आयोजीत किया जा रहा है यह भर्ती 23 अक्टूबर 2022 को दानापुर मैं होगी।

उन्होंने पुनः अनुरोध किया है कि भर्ती संबंधित कोई भी गलत जानकारी से लोग किसी को गुमराह करते है तो उसे तुरंत हमें बताएं जिला प्रशासन को सहयोग से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया एक निशुल्क सेवा है किसी भी दलाल से सावधान रहे निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से इसे संचालित करने में हमें सहयोग करे।

Join us on:

Leave a Comment