ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। हाजीपुर गंगाब्रिज थाने के नवादा कला के पास जमीनी विवाद में दबंगो ने दरबाजे पर चढ़कर एक ही परिवार के कई लोगों के साथ मारपीट किया है जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया है। वहीं सभी घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां सभी के इलाज चल रहा है।
बताया गया है कि गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में नवादा कला गाँव निवासी मनोज कुमार गुप्ता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी तभी आधे दर्जन हमलावरों ने उसके घर पर चढ़कर पूरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट किया है। सभी घायलों का सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज चल रहा है इस संबंध में घायल मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव के ही दबंगों ने जमीनी विवाद को लेकर हरवे हथियार के साथ लैस होकर दरवाजे पर चढ़कर मारपिट किया हैं। वह घटना की जानकारी मिलने के बाद गंगाब्रिज थाने के पुलिस अधिकारी मामलें की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।




