शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
पुलिस ने मुखिया पुत्र सह जदयू नेता सहित दो वार्ड प्रतिनिधि शराब पीते रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।
बड़हिया पुलिस ने शराब पीते जदयू नेता सहित लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार लोगों की पहचान एजनीघाट मुखिया पुत्र सह जदयू नेता संदीप कुमार , विरूपुर निवासी वार्ड प्रतिनिधि गौरव कुमार , जानपुर निवासी वार्ड प्रतिनिधि सुनील साव के रूप में की गई है । पुलिस ने सभी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । बताया जाता है की बड़हिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़हिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से आगे पुल के समीप तीन लोग शराब का सेवन कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनो को शराब पीते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।




