शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
बिहार सरकार द्वारा आयोजित इंडोर शूटिंग रेंज प्रतियोगिता में बड़हिया के लाल ने जीता सिल्वर पदक ।
:- नालंदा जिला अंतर्गत हरनौत के कल्यानबीघा इंडोर शूटिंग रेंज में बिहार सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बड़हिया वार्ड 18 निवासी रिपुंजय कुमार व सोनी कुमारी के पुत्र किशन कुमार ने सिल्वर पदक हासिल किया है। बताया जाता है की 31 अगस्त से एक सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों से 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें नालंदा रायफल क्लब के अभिजीत , शिवम एवं गौरव भारती को गोल्ड तथा यूथ केटेगरी के किशन के साथ एनआरसी के ही शुभम एवं नैतिक को सिल्वर पदक प्राप्त हुआ।सभी सफल प्रतिभागियों को नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभांकर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बड़हिया के लाल इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल हैं वहीं आस पास के लोग भी इसको लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।




