ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
बिहारशरीफ के कांग्रेस पार्टी कार्यालय राजेंद्र आश्रम से आजादी के 75 में वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा निकाला गया है। यह गौरव यात्रा कांग्रेस कमेटी धनेश्वरघाट से बिहारशरीफ होते हुए नालंदा विश्वविद्यालय तक जाकर समाप्त हुआ। यह गौरव यात्रा कुल 15 किलोमीटर का हुआ। इस गौरव यात्रा के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि यह हमारा गौरव यात्रा पैदल यात्रा है। जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बिहार शरीफ के कारगिल चौक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए नालंदा विश्वविद्यालय तक जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदान का इतिहास रहा है कांग्रेस पार्टी इसी तिरंगे झंडे में दफन होने का काम किया है। आज वर्तमान की सरकार 70 सालों से इस तिरंगे झंडे को अपने कार्यालय के अंदर प्रवेश करने की इजाजत तक नही दिया। जब बीजेपी ने देख लिया कि पूरे हिंदुस्तान के आम नागरिक इस तिरंगे को भूलने वाला नहीं है तब जान बूझकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 4 सालों से नौटंकी किया जा रहा है।
बाइट।दिलीप कुमार जिलाध्यक्ष कांग्रेस
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




